Site icon OmExpress

पीड़िता के परिवार से मिला कांग्रेश का प्रतिनिधि मंडल

-: दबंगों की दबंगई से पीड़ित परिवार दहशत में

आगरा।आगरा थाना मलपुरा के भाड़ई गांव मैं हुई बघेल समाज की नाबालिक बच्ची के साथ दर्दनाक घटना कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हाल-चाल जाना।
पीड़िता के भाई ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष को बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के पश्चात लगातार दबंगों द्वारा मिल रही धमकियों के कारण पूरा परिवार दहशत में है लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है तथा गस्त में भी पुलिस नहीं आती है दबंगों द्वारा लगातार राजीनामा का दबाव बनाया जा रहा है तथा लॉकडाउन के कारण पूरा परिवार भुखमरी के कगार पर है शासन से आर्थिक सहायता दिलवाई जाए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया आपको न्याय दिलाया जाएगा और शासन स्तर पर तथा पार्टी स्तर पर आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी इस संबंध में उन्होंने थाना इंचार्ज मलपुरा से फोन पर वार्ता कर परिवार की सुरक्षा की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में राम टंडन पूर्व शहर अध्यक्ष गोपाल गुरु विराग जैन जगदीश लवानिया हरिओम दिक्षित विष्णु शर्मा यशपाल चौधरी रहे

Exit mobile version