Site icon OmExpress

पीपाक्षत्रिय प्रीमियर लीग 2021 क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

पीपाक्षत्रिय समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता “पीपाक्षत्रिय प्रीमियर लीग PPL 2021” का शुभारंभ शीतला गेट के बाहर स्थित धरणीधर खेल मैदान में हुआ ।

प्रतियोगिता के उदघाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त उप निदेशक (JVVNL) भंवरलाल बड़गुजर एवं मुख्य अतिथि राजकुमार कच्छावा ने की । कार्यक्रम में मंच पर मुरलीमनोहर पंवार, ओमप्रकाश दैया, राजेन्द्र कुमार बड़गुजर, दिनेश दैया और रामदेव दैया उपस्थित रहे ।

आयोजन समिति से जुड़े देवकिशन सोलंकी व भरत कच्छावा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में समाज की 9 टीमें भाग ले रही हैं । प्रतियोगिता नाकआउट के आधार पर खेली जा रही हैं ।

उदघाटन मैच नारायण क्लब बीकानेर और माँ करणी क्लब देशनोक के बीच खेला गया जिसमें नारायण क्लब विजेता रहा ।

मंच संचालन मुकेश दैया और सुनील जी सोलंकी ने किया ।

Exit mobile version