Site icon OmExpress

पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज के पार्षद लीलाधर दहिया के नगर परिषद के विकास अध्यक्ष बनने वार्ड वासियों ने किया जोरदार स्वागत

● – ओम एक्सप्रेस-जैसलमेर

●पार्षद लीलाधर दैया के विकास कमेटी के अध्यक्ष मनोनीत होने पर वार्डवासियों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह।

जैसलमेर।हालही में स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी किये गए आदेशानुसार नगर परिषद जैसलमेर नगरपरिषद की 14 कमेटियों का गठन किया गया जिसमे शहर के विकास के लिए वार्ड नं.36 के पार्षद लीलाधर दैया को विकास कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर वार्ड नं. 36 दर्जी पाड़ा के वासियों द्वारा स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित किया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, बाल भारती महाराज, पूर्व प्रधान अमरदीन फ़क़ीर, बा.क. समिति अध्यक्ष अमीन खां, होमगार्ड डिप्टी प्रदीप सेट्ठी, पार्षद लीलाधर दैया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरधर सिंह करड़ा, नरपत सिंह, पवन सुदा, मेघराज सिंह, रहिम बक्स, मनीष व्यास, गोर्वधन भील, प्रकाश कुमार, चंदनाराम, उपदेश कुमार, सुरेंद्र, राकेश चंदेल, मोतीलाल पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान वार्डवासियों द्वारा सभापति कल्ला सहित समस्त अथितियों का स्वागत व सम्मान किया तथा आयोजक कर्ता रहे विमल दैया कमल गोयल पार्षद लीलाधर दैया ने शहर के विकास व जिम्मेदारी निर्वहन के लिए निरंतर कार्य करते रहने की बात कही।

Exit mobile version