Site icon OmExpress

पीपा क्षत्रिय समाज के रक्तदान शिविर 122 लोगों ने किया रक्तदान

बीकानेर। संत पीपाजी के 699 जन्मोत्सव के तहत श्री पीपा क्षत्रिय युवा संगठन रक्तदान समिति का आठवां रक्तदान शिविर श्री पीपा क्षत्रिय भवन शीतला गेट पर अयोजित किया गया। संगठन से जुड़े राजेश दैया ने बताया शिविर में बतौर अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित, पूर्व यूआईटी चेयरमैन और भाजपा नेता महावीर रांका, हिंदू जागरण मंच के जेठानंद व्यास, उपमहापौर राजेंद्र पवारऔर पीपा क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश बडगूजर, ने पहुंचकर यूवा रक्त दाताओं का हौसला बढ़ा कर सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष दीपक दैया ने बताया शिविर में युवाओं के अलावा मातृशक्ति भाग लिया। शिविर में 122 लोगों ने रक्तदान कर समिति की टीम का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर बीकानेर के अलावा आसपास के लोग भी रक्तदान करने पहुंचे । बीकानेर पीबीएम अस्पताल डॉ कुलदीप नेहरा निर्देशन में टीम का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न संगठनों के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। मंच संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

Exit mobile version