Site icon OmExpress

पीपा क्षत्रिय समाज नोखा के कार्यक्रम में विद्यार्थियों का सम्मान और जनगणना स्मारिका का विमोचन हूवा

नोखा ,(विनोद मोदी)। बीकानेर की नोखा तहसील में रविवार अखिल भारतीय पीपा क्षत्रिय महासभा नोखा ईकाई की ओर से चांडक भवन में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के नर नारियों ने शिरकत की । महासभा के अध्यक्ष जुगल किशोर राखेचा ने बताया कि हुए कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया साथ ही नोखा पारिवारिक जनगणना स्मारिका का विमोचन भी हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल महासभा अध्यक्ष छोगाराम भाटी थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमेरपुर नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश कुमार राखेचा ने की, समाज के सभी बंधुओं ने पूरी लगन के साथ कार्यक्रम में अपनी सेवाएं प्रदान की।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है,जो पियेंगा वो दहाडेगा इसीलिए समाज में शिक्षा के क्षेत्र को आगे बढ़ना है और समाज का उत्थान करना है। सभी वक्ताओं ने मिले-जुले भाषण में कहा कि आने वाले सालों में नोखा में भी समाज का भवन बनना चाहिए जिसके लिए समाज को प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर पूनम तंवर ने नोखा में समाज के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। वक्ताओं ने राजनीति में भी अपना दमखम दिखाने हेतु एकजुट होकर मतभेद भुलाकर अपना वर्चस्व दिखाने का समय आ गया है।

Exit mobile version