Site icon OmExpress

पीबीएम हेल्प कमेटी की ओर से आज 7 वें रोज भी निशुल्क भोजन का हुआ वितरण

बीकानेर। बीकानेर मे आज पीबीएम हेल्प कमेटी की ओर से कोरोनावायरस को देखते हुए लोकडाउन के दौरान कमेटी की ओर से आज 7 वें दिन भी खाना तैयार कर उन लोगों तक पहुंचाया गया।
जिन्हें बीकानेर शहर मे खाने की वास्तविक आवश्यकता थी ।
इस गरीबो के खाना बनाने में खेतेश्वर सेवा समिति और वेद नाई सैन सेवा समिति ने सहयोग किया तो वहीं इस सहयोग में पीबीएम हेल्प कमेटी की और से जरुरतमंदों को भोजन वितरण कर रही है।

जिसमें आज पीबीएम अस्पताल इमरजेंसी लैब के कर्मचारी अनिल पुनिया ने 5100 रुपए भोजन वितरण हेतु सहयोग किया ,तो वहीं उन लोगों तक खाना पहुंचाने मैं पीबीएम हेल्प कमेटी के सहयोग मैं सिविल डिफेंस संस्थान ने भी भोजन के पैकेट उन जरूरतमंदों तक पहुंचाने मैं सहयोग किया।
कमेटी के एडवोकेट बजरंग छींपा, पीबीएम हेल्प कमेटी के सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, हेमंत कुमार पडिहार, छगन पंवार, हिम्मत सिंह, किशन कुमार प्रजापत, ओम सिंह चम्पा खेड़ी सहित डॉक्टर ललित सिंगारिया भी पीबीएम हेल्प कमेटी के साथ जुड़कर उन जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाने मैं सहयोग किया।
जिन्हे खाने की आवश्यकता थी कमेटी ने कहा की हम हर विकट स्थिति में सरकार और जिला प्रशासन के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खडे है और आगे रहेंगे।

Exit mobile version