Site icon OmExpress

पीबीएम हेल्प कमेटी टीम पहुची जिला कलेक्टर गोतम का सम्मान करने

-: कलेक्टर ने अपना सम्मान न करवाकर कमेटी का माला पहनाकर किया सम्मान

बीकानेर, 16 जून।’बीकानेर जिला कलेक्टर का मंगलवार को पीबीएम हेल्प कमेटी की ओर से कर्मवीर सम्मान से सम्मानित करने जब कमेटी के पदाधिकारी पहुंचे तो जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने अपना सम्मान नहीं करवाकर पीबीएम हेल्प कमेटी के संयोजक एडवोकेट बजरंग छिंपा, अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, सिविल डिफेंस संस्थान के विमल कुमार बिनावरा, रामचंद्र गहलोत, हिन्दुस्तान स्काउट गाइड की कविता जैन को जिला कलेक्टर महोदय ने सभी को माला पहनाकर स्वागत किया और कमेटी की ओर से किए जा रहे कार्य की प्रशंसा की, जिला कलेक्टर ने कहा कि मुझे नहीं आप को सम्मानित करुंगा मै।

इस अवसर पर कमेटी ने जनता मास्क केंद्र के बारे में जानकारी दी और जनजागरण हेतू जारी पेम्फलेट को जिला कलेक्टर को सौंपा, इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय उप निदेशक विकास हर्ष भी मौजूद रहे ।

Exit mobile version