Site icon OmExpress

पीबीएम हैल्प कमेटी की ओर से जनजागरण अभियान का शुभारंभ कल

बीकानेर। पीबीएम हैल्प कमेटी की ओर से जनजागरण अभियान का शुभारंभ 27 जुन सुबह 9.30 बजे कैबिनेट मंत्री डॉ बीडी कल्ला करेंगे , इस मौके पर उप निदेशक सुचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विकास हर्ष भी उपस्थित रहेंगे।
कमेटी के संयोजक एडवोकेट बजरंग छींपा ने बताया कि पीबीएम हैल्प कमेटी के द्वारा संचालित जनता मास्क केंद्र से हजारों मास्क तैयार किये जा चूके हैं जिन्हें जनता में निशुल्क वितरण किया जायेगा, जनजागरण पेम्पलेट भेंट कर जनजागरण किया जायेगा, हा कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के कुशल नेत्रत्व में कोरोना के प्रति राजस्थान सतर्क है इसी सतर्कता को जारी रखने के लिए लम्बा जनजागरण अभियान चलाया जाएगा,सिविल डिफेंस संस्थान के विमल बिनावरा व कालुराम चौधरी ने बताया कि जनजागरण हेतु पूरी टीम कार्य करेगी, हिंदुस्तान स्काउट गाइड की संभागीय कोर्डीनेटर कविता जैन ने बताया कि आम जनता तक अभियान पहुंचाया जायेगा व सबको साथ लेकर कोरोना से जंग लड़ी जायेगी ।

Exit mobile version