Site icon OmExpress

पीबीएम हैल्प कमेटी के जनता मास्क केंद्र के पांच दिन पूर्ण

बीकानेर 20 जून ।पीबीएम हैल्प कमेटी की ओर से संचालित जनता मास्क केंद्र को आज पांच दिन पूरे हो चूके हैं। पीबीएम हैल्प कमेटी के संयोजक एडवोकेट बजरंग छींपा ने बताया कि बीकानेर में कोरोना के प्रति जनजागरण व जागृति पैदा करने व आमजन में मास्क का निशुल्क वितरण करने के उद्देश्य से जनता मास्क केंद्र बनाया गया है जहां से पूरे बीकानेर में मास्क व पेम्पलेट का वितरण किया जायेगा, जनता मास्क केंद्र की शुरुआत 15 जून को की थी। कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि कमेटी के द्वारा पूर्व में जनता रसोई चलाई गई थी जिससे लाखों जरुरतमंदों को निशुल्क भोजन उपलब्ध करवाया गया अब जनता मास्क केन्द्र से हर घर तक मास्क पहुंचाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि कमेटी के साथ सिविल डिफेंस संस्थान , हिन्दुस्तान स्काउट गाइड भी साथ मे जूटी हुई है। सिविल डिफेंस के विमल बिनावरा, कालुराम चौधरी,संजय सिंह गहलोत, चंद्र वीर सियाग, रामचंद्र गहलोत हिन्दुस्तान स्काउट गाइड की संभागीय कोर्डीनेटर कविता जैन, आरती राजपुत, सुनिता नायक, खुशबू सुथार, मंजु नाई, प्रेरणा स्वामी, जसवंत कौर आदि सहयोग कर रहे हैं।

Exit mobile version