Site icon OmExpress

पीयूष लूणिया को अध्यक्ष मनोनीत किया

बीकानेर। होटल वृंदावन में बीकानेर यूपीएस बैटरी ट्रेड एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पीयूष लूणिया को अध्यक्ष मनोनीत किया है।

कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष पीयूष लूणिया ने उपाध्यक्ष पद पर सज्जन जैन, सचिव मयंक भाटी तथा कोषाध्यक्ष पद पर अभिषेक करनाणी को मनोनीत किया है। लूणिया ने आगामी कार्यक्रमों के लिए सम्पूर्ण एसोसिएशन के सदस्यों से विचार विमर्श किया जिसमें वर्तमान में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए भी चिंतन किया गया।

Exit mobile version