Site icon OmExpress

पीसीसी चीफ़ के लिए रघुवीर मीणा का नाम तय माना जा रहा है

जयपुर। राजस्थान में जारी सियासी घटनाक्रम के बीच पीसीसी से सचिन पायलट के पोस्टर हटाए गए हैं। थोड़ी देर में पीसीसी चीफ के नाम का ऐलान भी हो सकता है। इसके लिए रघुवीर मीणा का नाम तय माना जा रहा है। इसी के चलते पीसीसी से सचिन पायलट के पोस्टर हटाए जाने की चर्चा है। वहीं अब से कुछ देर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू होगी। विधायकों का पहुंचना जारी है, करीब 100 से अधिक विधायक अबतक पहुंच चुके हैं।

इनमें सचिन पायलट के समर्थक माने जाने वाले भी कुछ विधायक शामिल हैं। साथ की करीब दस निर्दलीय विधायक भी बैठक में पहुंच गए हैं। इससे पहले पांडे ने बैठक में शामिल होने के लिए व्हिप जारी किया। बैठक में भाग नहीं लेने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पायलट ने रविवार रात दावा किया कि अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में है और 30 से अधिक विधायकों ने उन्हें समर्थन देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें समर्थन देने वाले इन विधायकों में कांग्रेस के विधायक और निर्दलीय विधायक शामिल हैं।

Exit mobile version