Site icon OmExpress

पुत्री के प्रेम प्रसंग से तंग आकर पिता ने सिर काट थाने पहुचा

हरदोई।उत्‍तर प्रदेश( UP) के हरदोई (Hardoi) जिले में एक शख्‍स ने अपनी बेटी का गला काट डाला और कटे हुए सिर को लेकर पुलिस थाने पहुंच गया. पुलिस के मुताबिक, हरदोई के मंझिला थाना क्षेत्र में एक टी के प्रेम प्रसंग (Love affair) से नाराज पिता ने तेज धार हथियार से उसका सिर काट कर उसकी हत्या कर दी. पिता अपनी बेटी का कटा हुआ सिर लेकर पैदल थाने की ओर चल पड़ा. बीच रास्ते में कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे देखा और इसके बाद उसे थाने ले जाया गया, जहां उसने पुलिस को सारी बात बताई और अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि हरदोई जिले के मंझिला थाना इलाके पांडे तारा गांव में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने तेज धार हथियार से उसका सिर काट कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार शाम मंझिला थाना क्षेत्र के एक गांव की है. आरोपी सर्वेश ने धारदार हथियार से अपनी 17 वर्षीय बेटी का सिर काट कर उसकी हत्या कर दी. बाद में उसका कटा हुआ सिर लेकर पैदल थाने की ओर चल पड़ा. पुलिस ने बताया कि रास्ते में कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे देखा और इसके बाद उसे थाने ले जाया गया, जहां उसने पुलिस को सारी बात बतायी और अपना अपराध स्वीकार किया.

इस मामले की सूचना मिलते ही मिलते ही हरदोई जिले पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. हरदोई के एसपी अनुराग वत्स ने कहा, अपनी बेटी के कथित प्रेम संबंध से नाराज होकर मझिला इलाके के एक व्यक्ति ने उसका गला काट दिया है. पुलिस ने उसे तब गिरफ्तार कर लिया, जब वह अपनी मृत बेटी के सिर के साथ पुलिस स्टेशन की ओर पैदल आ रहा था. हम आदमी से पूछताछ कर रहे हैं.

पांडे तारा गांव में आरोपी सर्वेश ने अवैध संबंधों से नाराज अपनी बेटी की फावड़ा से गर्दन काट कर बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद वह बेटी की कटी हुई गर्दन को हाथ में लेकर थाने जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने रास्ते में उसे गिरफ्तार कर लिया.

Exit mobile version