Site icon OmExpress

पुरानी पेन्शन योजना को बहाल कर गहलोत बने अग्रणी जननेता – माथुर

रोडवेज कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के लाभ 1 जनवरी 2016 से दिए जाएं

जयपुर। वी.बी. जैन ( 9261640571) नॉर्दर्न वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के महामंत्री व वरिष्ठ मजदूर नेता मुकेश माथुर ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाल कर अशोक गहलोत केंद्र व राज्य सरकारों के लिए उदाहरण बन अग्रणी जननेता बन गए हैं। झारखण्ड ने तो राजस्थान की तर्ज़ पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की तैयारी कर ली है अब व्यापक कर्मचारी हितों में केंद्र व सभी राज्य सरकारों को भी यथाशीघ्र पुरानी पेंशन योजना बहाल करनी चाहिए। इंटक के जगदीश राज श्रीमाली,एटक के कुणाल रावत, एचएमएस के मुकेश माथुर,सीटू के रवीद्र शुक्ला, राज.सीटू के रामपाल सैनी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर केंद्रीय कर्मचारी संगठनों की वर्षों पुरानी मांग मान कर रोड़वेज कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के लाभ की बजट में घोषणा करने के लिए राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का हार्दिक आभार प्रकट किया परन्तु कर्मचारियों के व्यापक हितों को ध्यान में रखकर सातवें वेतन आयोग के लाभ 1 जनवरी 2016 से ही देने की न्यायोचित मांग की।

Exit mobile version