Site icon OmExpress

पुलिस के जवानों ने समझी बेजुबान पक्षियों की पीड़ा

– जवान और पशु पक्षी प्रेमियों ने जुटाया 51 क्विंटल चुग्गा

बीकानेर 16 अप्रैल।कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए लाकडाउन उनके बीच बेजुबान पक्षियों की सुध ली पुलिस के जवानों और पशु प्रेमियों ने। गुरुवार को पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों, जवानों और बिश्नोई समाज के पशु प्रेमियों की ओर से 51क्विंटल चुग्गा की गाड़ियों को रवाना किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा और थर्ड राज आर ए सी के कमांडेंट देवेंद्र विश्नोई ने उपस्थित जवानों की इसके लिए हौसला अफजाई की। इस अवसर पर राजेंद्र जोशी, सुनील जाखड़ ,प्रेम रतन जोशी, सुनील मांझू, गोपीचंद सुंडा ,भानु प्रकाश डेलू, बाबूराम खीचड़, मुकेश जाखड़, राकेश सारस्वत, रामचंद्र धायल, भंवरलाल धारणिया, जगदीश कुमार मांझू, रामस्वरूप खीचड़, जीव रक्षा संस्था व बिश्नोई समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Exit mobile version