Site icon OmExpress

पुलिस ने 13 गोवंश की तस्करी करते ट्रक को जब्त किया,एक आरोपी गिरफ्तार

जयपुर।पुलिस थाना डीडवाना पर जरिये फोन सूचना मिली कि पाटण रोड सालासर चोराया श्रीबालाजी कॉलेज के पास एक गायों से भरा ट्रक रूकवा रखा है इतला पर नरेन्द्र सिंह उ.नि. मय जाप्ता रवाना होकर पाटण रोड सालासर रोड श्रीबालाजी कॉलेज के पास पहुंचा तो ट्रक खडा था जिसको चैक किया तो उसमें 10 गाये व 3 बछडे भरे मिले। जिस पर ट्रक चालक बलबीर सिंह पुत्र स्व0 श्री प्रेमसिंह जाति राय सिंख उम्र 25 साल निवासी गांव चांदीवाला थाना गुरूहसाय जिला फिरोजपुर पंजाब हाल गांव बनवाली गुरूद्ववारे के पीछे थाना सादुलशहर जिला श्रीगंगानगर से ट्रक में गाये भरने व परिवहन करने बाबत लाईसेन्स व परमिट के बारे में पूछा तो अपने पास किसी प्रकार का लाईसेन्स या परमिट नहीं होना बताया। उक्त ट्रक चालक द्वारा गोवंश का वघ करने के उद्वेश्य से परिवहन करता हुआ पाया जाने का कृत्य जुर्म धारा 3,5,6,8 राजस्थान गोवंशीय पशु (वध का प्रतिषेध निर्यात का विनियम) अधिनियम 1995 की हद में आना पाया जाने पर ट्रक त्श्र31 ळ।7101 को जब्त कर आरोपी बलबीरसिंह को गिरफ्तार किया जाकर पुलिस थाना डीडवाना पर प्रकरण दर्ज किया गया एवं गोवंश को श्री गोपाल गोशाला को सुपुर्द किया ।

अवैध खनन में उपयोग हो रहे दो बीना नम्बरी डम्पर किये जप्त

जिला पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार अवैध खनन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत् श्री विनोद कुमार सीपा वृताधिकारी वृत नागौर के सुपरविजन में श्री निसार मो0 थानाधिकारी पुलिस थाना पाँचौड़ी मय जाप्ता द्वारा ग्राम तांतवास से अवैध खनन में उपयोग हो रहे दो बीना नम्बरी डम्पर जप्त किये।

Exit mobile version