Site icon OmExpress

पुलिस मित्र टीम पुष्कर ने पकड़ा छः फीट लम्बा स्पेक्टिकल कोबरा सांप

-टीम पुलिस मित्र अपने रेस्क्यू कार्यो के चलते पूरे अजमेर जिले की सबसे अग्रणी टीमो में शुमार हो चुकी है ।

पुष्कर – अनिल सर

प्रतिदिन अलग अलग स्थानों से सांपो की सूचना मिलते ही तुरन्त पहुचकर आमजन को लगातार राहत प्रदान कर रहे है ।
पुलिस मित्र टीम को फोन पर सूचना मिली कि पेट्रोल पंप के पीछे देवरा बांसेली गांव में हनुमान गुर्जर के घर एक बड़ा स्पेक्टिकल कोबरा सांप देखा गया है। इस पर थानाधिकारी राजेश मीणा ने इंचार्ज अमित भट्ट को रेस्क्युयर के साथ तुरन्त मोके पर भेजा । करीब छः फीट लम्बा कोबरा सांप घर के पास ईंटो के ढेर में छुप गया जिसे पुलिस मित्र टीम ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद हाथों से ही पकड़कर अपने बैग में डाल लिया ।

कोबरा सांप बेहद तेज तर्रार व आक्रामक था । इसके पश्चात स्पेक्टिकल कोबरा सांप को सुरक्षित रूप से जंगल मे छोड़ दिया गया । इंचार्ज अमित भट्ट ने बताया कि स्पेक्टिकल कोबरा सांप बेहद जहरीले होते है इन्हें खतरा महसूस होते ही अपने बचाव में ये फन फैलाकर हमला कर देते है इनके फन के पास दो काले धब्बे बने होते है और पीछे त्रिशूल जैसी आकृति बनी होती है। ये मुख्यतः चूहे, मेंढक, पक्षी खाना पसन्द करते है ।
उन्होंने सभी आमजन से अपील की है कि पुलिस मित्र टीम के रेस्क्युयर की तरह सांपो को पकड़ने की गलती कभी न करे क्योंकि टीम के जांबाज रेस्क्युयर पूर्ण प्रशिक्षित है । इन्हें देखकर सांपो को पकड़ने की गलती भारी पड़ सकती है ।

Exit mobile version