Site icon OmExpress

पुलिस से बचने सरसों की आड़ में कर रहा था अफीम की खेती, इस तरह पकड़ा गया आरोपी

बारां ।बारां में सरसों की आड़ में अफीम की खेती करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खेत से पुलिस ने अफीम के पौधे, फूल और डोडा बरामद किया है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने आरोपी के खेत पर दबिश दी थी। ख़बर सुनें विस्तार राजस्थान के बारां में बापचा थाना पुलिस ने अफीम की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने सरसों की फसल की आड़ में अफीम के पौधे लगा रखे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 195 अफीम के हरे पौधे, अफीम के फूल और अन्य मादक पदार्थ जब्त किया है। विज्ञापन बारां एसपी कल्याण मल मीणा ने बताया कि बापचा थाना क्षेत्र के बड़ी टूटी अलीनगर गांव निवासी कल्लू लोधा पुत्र श्योरम लोध अपने खेत में अफीम की खेती कर रहा है। मुखबिर ने यह सूचना पुलिस को दी थी। इसी आधार पर पुलिस टीम ने कल्लू के खेत पर दबिश दी। यहां सरसों की फसल की आड में अफीम की खेती की जा रही थी। मौके से पुलिस ने अवैध रूप से बोए गए अफीम के 195 पौधे, अफीम के फूल और 25 किलो 500 ग्राम डोडा जब्त किया है। आरोपी कल्लू को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

Exit mobile version