Site icon OmExpress

पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित

– एस एन श्याम

पटना, ( ओम एक्सप्रेस। सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल पटना के द्वारा कर्पूरी ठाकुर सदन पटना में पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।पिछले 1 वर्ष 01 सितंबर 2020 से 31 अगस्त 2021 तक अपनी ड्यूटी को सत्य निष्ठा के साथ निभाते हुए देश के विभिन्न हिस्सों में तैनात कुल 377 पुलिसकर्मियों ने देश की सेवा में शहादत दी, जिसमें सशस्त्र सीमा बल के 5 बल कर्मी अपने कर्तव्य निष्पादन के दौरान शहीद हुए ।

इस कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9:00 बजे से कर्पूरी ठाकुर सदन पटना में आयोजित की गई I जिसमें स्मृति परेड एवं बैंड दस्ते के द्वारा शोक शस्त्र का प्रदर्शन किया गया ।

पुलिस स्मृति दिवस समारोह का आयोजन श्री पंकज कुमार दराद, भारतीय पुलिस सेवा, महानिरीक्षक सीमांत पटना एवं श्री सुधीर वर्मा उपमहानिरीक्षक सशस्त्र सीमा बल सीमांत पटना के नेतृत्व में किया गया जिसमें सभी अधिकारियों एवं जवानों ने भाग लिया तथा शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।

Exit mobile version