Site icon OmExpress

पुष्करणा ब्रमबग़ीचा में रविवार को मना बाबा भैरवनाथ का जन्मोत्सव

लिलुआ. बाबा भैरवनाथ का जन्मोत्सव पुष्करणा ब्रह्मबगीचा में रविवार को मनाया गया. इस अवसर पर भैरव बाबा के अभिषेक के साथ किये गये अालौकिक श्रृंगार ने भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया. भवानी शंकर देरसरी ने बाबा का श्रृंगार किया. भजन अमृत वर्षा कार्यक्रम में सत्यनारायण तिवाड़ी, किशन हर्ष, जयंत व्यास व कृष्ण प्रिया मानसी ने बाबा को मीठे अौर भावपूर्ण भजनों से रिझाया. आयोजन मंडली की अोर से के. लाल व्यास ने बताया कि इस अवसर पर प्रसाद का भव्य आयोजन हुआ. बाबा को छप्पन भोग लगाये गये. रात्रि 12 बजे बाबा की महाआरती की गई. समाजसेवी रामगोपाल थानवी, पं. शिवकिशन किराडू, स्वपन बर्मन, राज नारायण ओझा, जेठमल रंगा, लक्ष्मण ओझा सहित समाज के अनेकों गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करायी. गोवर्धन व्यास, विजय कोठारी, सुरेंद्र डागा, गिरिराज व्यास, मनीष सुराणा सहित बाबा के अन्य भक्त आयोजन की सफलता के लिए सक्रिय रहे.

Exit mobile version