Site icon OmExpress

पुष्कर पुलिस को मिली शानदार सफलता

– 24 घंटों में नकबजनी के मुल्जिम को किया गिरफ्तार

अजमेर।तीर्थ नगरी पुष्कर में 2 दिन पूर्व रात के समय रामधाम पर स्थित नाथू लाल कुमावत पुत्र स्वर्गीय तुलसीराम कुमावत निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी की चाय नाश्ते की दुकान पर रात्रि के समय चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीपसिंह के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण किशनसिंह भाटी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के सुपरविजन में राजेश कुमार मीणा के नेतृत्व में नकबजनी के मुलजिम की गिरप्तारी के लिए एक टीम गठित की टीम में सहायक उप निरीक्षक अमरचंद हेड कांस्टेबल बनवारी लाल भोमाराम कप्तान सिंह सुशील मुंडेल ने अथक प्रयासों के बाद मुल्जिम पूराराम उर्फ पूरण पुत्र छीतर जाति रेगर उम्र 25 साल निवासी कोड थाना थांवला जिला नागौर को गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस ने उसके पास से 2251 नगद वह एक चाबी भी बरामद की पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की पूछताछ कर रही है।
– अनिल सर संपादक बदलता पुष्कर

Exit mobile version