Site icon OmExpress

पुष्कर में फाग महोत्सव की धूम शुरू

दोपहर 2 बजे से शुरू होगा फाग महोत्सव

आज द्वारकापुरी में होगा भव्य फाग महोत्सव

स्थानीय भजन गायक देंगे भजनों की प्रस्तुति

पुष्कर।तीर्थ नगरी पुष्कर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाग उत्सव की धूम शुरू हो गई है तथा जगह-जगह प्रतिदिन अब फाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसमें भक्त फागुन के भजनों में भगवान के साथ इत्र और फूलों के साथ होली खेलेंगे इसी के अंतर्गत आज आंदनम कॉलोनी में स्थित द्वारकापुरी में भी भव्य फाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। लाला इंटरनेशनल के निदेशक लाला उर्फ कांति पाराशर ओर संजय भोमिया ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज दोपहर 2 बजे से द्वारकापुरी में भव्य फाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसमें भगवान के छप्पन भोग की भव्य झांकी सजाई जाएगी तो वही भक्त भगवान के साथ फूलों से और इत्र से होली खेलेंगे। फाग उत्सव में स्थानीय भजन गायक दीपक गिरी पाराशर दूनी की प्रसिध्द भजन गायक महावीर प्रसाद पाराशर एवं विमल गर्ग भजनों की प्रस्तुति देंगे।

Exit mobile version