– रिपोर्ट : रामेश्वर लाल भादू
बीकानेर।छत्तरगढ़ विधानसभा क्षेत्र एवं लोकसभा चुनाव के साथ ही अब जिला परिषद चुनाव दौरान भी छत्तरगढ़ हॉट सीट बनकर राजस्थान में उभरकर सामने आया है।पंचायत समिति चुनाव में जिला परिषद वार्ड 23 से भाजपा से केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के पुत्र रविशेखर मेघवाल को उम्मीदवार बनाया है। जबकि केंद्रीय मंत्री पुत्र के सामने कांग्रेस ने खाजूवाला विधायक गोविंदराम मेघवाल कि पत्नी आशा देवी मेघवाल को मैदान में उतारकर जिले सहित राजस्थान में जिला परिषद वार्ड 23 को हॉट सीट बना दिया है। सुत्रों का मानना है कि भाजपा प्रत्याशी रविशेखर मेघवाल जिला प्रमुख के भाजपा की ओर से प्रबल दावेदार है। जबकि खाजूवाला विधायक मेघवाल की बेटी सरिता चौहान वार्ड 24 जिला परिषद का चुनाव लड़ रही है वो भी कांग्रेसी की ओर से जिला परिषद के मुख्य चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। वही दूसरी और पूगल पंचायत समिति चुनाव में वार्ड 15 से खाजूवाला विधायक गोविंदराम मेघवाल के पुत्र गौरव चौहान डायरेक्टर का चुनाव लड़ रहे हैं।उन्हें पूगल पंचायत समिति का कांग्रेस की और से पूगल का पहला प्रधान देखा जा रहा है।तथा भाजपा से वार्ड 8 प्रत्याशी देवीलाल मेघवाल को पूगल पंचायत समिति का भाजपा का प्रधान प्रत्याशी राजनीतिक जानकारी मान रहे हैं।
पूगल पंचायत समिति क्षेत्र में पूगल के पहले प्रधान को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ चुकी है। क्योंकि यह क्षेत्र कांग्रेस बाहुल्य मतदाताओं का है।वही भाजपा चक्रव्यूह को तोड़ने में पूरा जोर भाव से समर्पित होकर कार्य कर रहीं हैं। नवगठित पूगल पंचायत समिति क्षेत्र में 15 वार्ड बनाए गए हैं।जो अधिकतर छत्तरगढ़ तहसील क्षेत्र अन्तर्गत में पड़ते हैं।जहां वर्तमान खाजूवाला विधायक गोविंदराम मेघवाल का काभी दबदबा है।लेकिन कांग्रेस व भाजपा दोनों पार्टियों में भीतरघात होने की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।कांग्रेस में वर्तमान विधायक व पूर्व नेताप्रतिपक्ष में गुटबाजी जग जाहिर है।जबकि भाजपा में केंद्रीय मंत्री व पूर्व संसदीय सचिव में आपसी मतभेद गत विधानसभा चुनाव में उभरकर सामने आ चुके हैं।इसे में दोनों पार्टियों में भीतरघात से भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।कांग्रेस की और से विधायक गोविंदराम मेघवाल गत विधानसभा चुनाव जिले में सबसे बड़ी जीत दर्ज कर चुके हैं।वो अपने बलबूते पर कांग्रेस का प्रधान बनाने में दिनरात एक किए हैं।जबकि भाजपा की तरह से रविशेखर मेघवाल व पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल पूगल प्रधान बनने के लिए ऐडी से चोटी का जोर लगा दिया है। जानकारी राजनीतिक सुत्रों की माने तो इस बार कांग्रेस को पंचायत समिति चुनाव में मतदाताओं के विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है।जिसके चलते कांग्रेस को नुकसान हो सकता है। अब आने वाली 1 दिसम्बर की तारीख पर सब की निगाहें टिकी हुई है, कि क्षेत्र का मतदाताओं का रुख किस और रहेगा पूगल पंचायत समिति का पहला प्रधान भाजपा बनेगा या कांग्रेस का इसका फैसला तो पूगल पंचायत समिति क्षेत्र का मतदाताओं के हाथ में है कि जीत का सेहरा किसके सीर बंधेगा।