Site icon OmExpress

पूजा अर्चना कर बड़े हर्षोल्लास से मनाया भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक महापर्व

हर्षित सैनी
रोहतक, 27 अक्टूबर। हरियाणा प्रान्त की ऐतिहासिक धरा पर शूरवीरों की नगरी रोहतक में एल.पी.एस. परिवार द्वारा आयोजित सैक्टर एक में स्थित श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन गजरथ मन्दिर में जैन समुदाय के 24 वें तीर्थंकर श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक महापर्व के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने बैंड बाजे पूजा अर्चना कर बड़े हर्षोल्लास से मनाया।

आज के दिन भगवान महावीर स्वामी जी का मोक्ष कल्याणक के अवसर पर एल.पी.एस. परिवार व सभी श्रद्धालुओं ने निर्वाण का लड्डू चढ़ाया। एल.पी.एस. के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया आज सुबह से ही मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं व शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने धार्मिक उत्सव में भाग लिया।
उन्होंने बताया कि प्रात: 6.30 बजे भगवान महावीर स्वामी जी का जलाभिषेक व महाशांति धारा समाजसेवी उद्योगपति विजय जैन व समाज सेवी उद्योगपति राजेश जैन के परिवार ने सम्पन्न की। तत्पश्चात भगवान आदिनाथ पूजन, भगवान मुनिसुव्रतनाथ, भगवान पाश्र्वनाथ पूजन, भगवान महावीर पूजन, जी का पूजन व निर्वाण कांड पढ़ कर सभी श्रद्धालुओं ने 21 किलो का लड्डू व अष्ट द्रव से बना महाअध्र्य भगवान महावीर स्वामी के चरणों में चढ़ाया।

सारा मंदिर का परिसर भगवान महावीर स्वामी जी के जयकारे से गूंज उठा। महिलाओं ने अपनी मधुरवाणी से जैन धर्म के भजनों के माध्यम से ऐसा समा बांधा जैसे कि कितना सोना मन्दिर रोहतक में बनाया, जी करदा मैं देखता रहूं, केसरिया केसरिया आज हमारे आंगन में केसरिया के भजनों पर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर होंगे और जमकर झूमे। सभी श्रद्धालुओं ने शाम को भगवान महावीर स्वामी जी का पूजन करके अपने घरों में देसी घी के दिये जलाए।
सभी श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर स्वामी जी की संगीतमय महाआरती 21 दीपकों के साथ की। मोक्ष कल्याणक का पर्व विश्व के सभी दिगम्बर जैन मन्दिरों में मनाया जाता है। एल.पी.एस. परिवार की तरह से सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी उद्योगपति राजेश जैन व विजय जैन , दीपा जैन, संध्या जैन, स्मृद्धि जैन, याशिका जैन,चारूल जैन, मीडिया प्रभारी राजीव जैन, राजेश जैन डी.एल.एफ, पियूष जैन, सन्नी निझावन, शीतल, संजय जैन, बिमल जैन, सिद्धार्थ जैन, शलेन्द्र जैन, राजबीर, आदिश जैन, सुमित जैन, आर.के. जैन, विजय जैन, राकेश जैन आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version