Site icon OmExpress

पूनरासर धाम में बही भक्ति की अविरल धारा,पूनरासर बाबें का किया रूद्राभिषेक


बीकानेर। विजयदशमी के पावन पर्व पर श्रीपूनरासर धाम में भक्ति की अविरल धारा बही,रामभक्त श्री पूनरासर हनुमान बाबा का महारुद्राभिषेक,हवन एव महाज्योत एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। श्रीराम भक्त हनुमान सेवा समिति के बंशीलाल व्यास (लालजी) ने पूनरासर से जानकारी देते हुए बताया कि पण्डित श्री नथमल जी पुरोहित,श्रीधर जी महाराज के सानिध्य में दशहरे के अवसर पर पूनरासर धाम में राम भक्त हनुमान का रूद्राभिषेक एव महाप्रसादी का आयोजन किया गया,बीकानेर से सैकड़ों लोगों ने इस पावन अवसर पर पूनरासर बाबें की पूजा अर्चना की। पूनरासर बाबें का रुद्राभिषेक के बाद पूनरासर बाबें की महाज्योत रतन लाल जी बोथरा द्वारा की गई,इस अवसर पर पूनरासर बाबें का श्रृन्गार किया गया,कार्यक्रम मे अशोक मोदी,बंशी लाल व्यास,विनोद व्यास,यशपाल मूगिया,हरिकिशन गहलोत सहित सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे।

Exit mobile version