Site icon OmExpress

पूर्व उपमहापौर राठौड़ ने कोविड अस्पताल में भेंट किए 5 कूलर

-: रोगियों को गर्मी से मिलेगी राहत

बीकानेर, । जिला कलक्टर कुमार पाल की प्रेरणा से पूर्व उप महापौर एवं पूर्व उपाध्यक्ष 20 सूत्री कार्यक्रम मोहम्मद हारून राठौड़ ने पी.बी.एम.अस्पताल के कोविड अस्पताल में उपचाराधीन रोगियों के लिए 5 कूलर भेंट किए ।
पूर्व उप महापौर राठौड मंगलवार को जिला कलक्टर से मिले थे। इस दौरान उन्होंने कोेविड अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं पर बात-चीत की थी। उन्होंने जिला कलक्टर की प्रेरणा से कोविड अस्पताल में 5 कूलर भेंट किए हैं। उन्होंने पीबीएम अस्पताल प्रशासन को कूलर सौंपते हुवे कहा कि जो भी संभव होगा, आगे भी कोरोना रागियों के लिए उनकी ओर से सहयोग दिया जायेगा।

Exit mobile version