Site icon OmExpress

पूर्व उप महापौर ने की पुलिस चौंंकी एवं स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की मांग

-मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला ने दिया सकारात्मक आश्वासन।

बीकानेर। बीकानेर नगर निगम के पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य ने ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी कल्ला से मिलकर शहर के अदरूनी क्षेत्र नत्थूसर की घाटी, दशनाम गोस्वामी मोहल्ला, रमण कॉलोनी, धरनीधर कॉलोनी , रबड फैक्ट्री के आस – पास के क्षेत्र मे स्थाई पुलिस चौकी एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित करने की मांग की हैं। आचार्य ने बताया कि पुलिस चौकी एवं उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए इस क्षेत्र में हरी रामजी मंदिर व छगन लाल पंचारिया के घर के आगे नगर विकास न्यास की भूमि खाली पड़ी है जहां पर स्थाई पुलिस चौकी एवं स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जा सकता है।आचार्य ने बताया कि मंत्री महोदय ने अपना सकारात्मक रुख अपनाते शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version