– विपदाकाल में ‘स्वर्ग रथ’ बनेगा सहारा
–गौवंश की सेवा के साथ मनाया जन्मदिन
बीकानेर। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका के जन्मदिन पर अनेक सेवा कार्य किए गए। रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि पूर्व चैयरमेन रांका के जन्मदिन पर शनिवार सुबह ‘स्वर्ग रथÓ का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रतापसिंह ने कहा कि संकट के इस दौर में स्वर्ग रथ से आमजनों को सहयोग मिलेगा। सेवा के ऐसे प्रकल्पों से ही हर बड़ी विपदा को दूर किया जा सकता है।
स्व. पूनमचन्द (बुलाकीजी ठेकेदार)-झंवरी देवी कच्छावा एवं स्व. लूणकरण सामसुखा की स्मृति में रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट व मस्त मंडल सेवा संस्थान द्वारा संचालित यह स्वर्गरथ न्यूनतम शुल्क (मात्र 300 रुपए) में उपलब्ध रहेगा। हालांकि यदि किसी परिस्थितिवश यदि यह चार्ज भी जमा नहीं करवा सकते हैं तो नि:शुल्क सेवा भी प्रदान की जाएगी। इस सम्बन्ध में पवन महनोत- 9166487777, हिंगलाजदान चारण- 9799083914 व ड्राइवर-7300193617 से सम्पर्क किया जा सकता है।