Site icon OmExpress

पूर्व चैयरमेन रांका के जन्मदिन पर सेवा का एक और प्रकल्प

– विपदाकाल में ‘स्वर्ग रथ’ बनेगा सहारा
–गौवंश की सेवा के साथ मनाया जन्मदिन
बीकानेर। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका के जन्मदिन पर अनेक सेवा कार्य किए गए। रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि पूर्व चैयरमेन रांका के जन्मदिन पर शनिवार सुबह ‘स्वर्ग रथÓ का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रतापसिंह ने कहा कि संकट के इस दौर में स्वर्ग रथ से आमजनों को सहयोग मिलेगा। सेवा के ऐसे प्रकल्पों से ही हर बड़ी विपदा को दूर किया जा सकता है।

लोकार्पण अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नन्दकिशोर सोलंकी, विभाग प्रचारक प्रशान्तजी, मोहनलाल कच्छावा, रामदयाल कच्छावा, पवन कच्छावा, पंकज कच्छावा, जय कुमार सामसुखा, मूलचन्द सामसुखा, विजय मालू, अरिहन्त नाहटा, राजेश बोथरा, रानी बाजार मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, गंगाशहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश जाजड़ा, पूर्व पार्षद मनोज पारख, कुलदीप बिश्नोई, सूरजमल पडि़हार आदि उपस्थित रहे।
स्व. पूनमचन्द (बुलाकीजी ठेकेदार)-झंवरी देवी कच्छावा एवं स्व. लूणकरण सामसुखा की स्मृति में रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट व मस्त मंडल सेवा संस्थान द्वारा संचालित यह स्वर्गरथ न्यूनतम शुल्क (मात्र 300 रुपए) में उपलब्ध रहेगा। हालांकि यदि किसी परिस्थितिवश यदि यह चार्ज भी जमा नहीं करवा सकते हैं तो नि:शुल्क सेवा भी प्रदान की जाएगी। इस सम्बन्ध में पवन महनोत- 9166487777, हिंगलाजदान चारण- 9799083914 व ड्राइवर-7300193617 से सम्पर्क किया जा सकता है।

भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि पूर्व चैयरमेन महावीर रांका के जन्मदिन पर गौशाला में हरा चारा, सब्जियां, गुड़ लापसी आदि गौवंश को खिलाए गए। भाटी ने बताया कि राहगीरों को मास्क वितरित किए गए तथा सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने की सलाह दी गई। सेवा कार्यों के दौरान पूर्व पार्षद नरेश जोशी, मधुसूदन शर्मा, टेकचन्द यादव, शंभु गहलोत, आनन्द सोनी, राजेन्द्र व्यास, विष्णुप्रकाश तंवर, पंकज गहलोत, ओम राजपुरोहित, बृजरतन भाटी, सुनील सोलंकी, विकास सोलंकी, लक्की पंवार, शंकरसिंह राजपुरोहित, प्रेम गहलोत, सत्यनारायण गहलोत, मनोज पडि़हार आदि ने सेवा कार्य किए।

Exit mobile version