-: सैकड़ों रुबरु हुए जनसंवाद रैली से
बीकानेर। नगर विकास न्यास के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका द्वारा एक साथ तीन स्थानों पर एलइडी लगाकर सैकड़ों लोगों को भाजपा की जन संवाद रैली को दिखाया गया। पूर्व चैयरमेन रांका ने बताया कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ति के अवसर पर बीकानेर संभाग की जन संवाद रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा संबोधित किया गया था। उक्त संवाद रैली को रथखाना कॉलोनी स्थित कार्यालय, दूसरा स्थान किसमीदेसर तथा तीसरे स्थान उदयरामसर में एलइडी जनसंवाद रैली का आयोजन किया गया। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि उक्त तीनों स्थानों पर उपस्थितजनों को मास्क वितरित किया गया। भाटी ने बताया कि चौथा स्थान गंगाशहर था लेकिन वहां कोरोना पॉजिटिव आने की वजह से उसे निरस्त किया गया।
पूर्व चैयरमेन रांका के प्रयास : तीन स्थानों पर लगाई एलइडी

