Site icon OmExpress

पूर्व चैयरमेन रांका ने कहा- सूरसागर फिर से खो रहा अपना वैभव, दिया ज्ञापन

देखरेख के अभाव में सूरसागर की हालत हो रही बदतर
बीकानेर। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने सूरसागर झील के सम्बन्ध में बुधवार को जिला कलक्टर के नाम का एक ज्ञापन एडीएम सिटी सुनीता चौधरी को सौंपा। पूर्व चैयरमेन रांका ने बताया कि 2018 में हुई अतिवृष्टि के कारण सूरसागर झील में गंदा पानी भर गया व निर्माण कार्य टूट गया था, उसको गत भाजपा सरकार के समय नगर विकास न्यास द्वारा पूर्ण से जीर्णोद्धार कर सुन्दर वैभव रूप प्रदान किया गया था।

रांका ने बताया कि वर्तमान में निरीक्षण के दौरान सूरसागर की स्थिति बदतर हो चुकी है। सौन्दर्यकरण हेतु भरा गया पानी पूर्णत: सूख चुका है। जगह-जगह कचरा एकत्रित है। सौन्दर्यकरण हेतु सीढिय़ों पर लगाए गए गमले भी अब वहां से गायब हो चुके हैं। म्यूजिकल फव्वारे क्षतिग्रस्त हो चुके हैं तथा रंगीन लाइटें भी अब वहां पर मौजूद नहीं हैं। रांका ने कहा कि पूर्व में की गई मेहनत से जो वैभव सूरसागर को मिला था वर्तमान में देखरेख के अभाव अब फिर से बदतर हो चुका है। ज्ञापन देने के साथ ही इसे सही करवाने की मांग की गई है। इस दौरान पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, रमेश सैनी, मनोज गहलोत एवं प्रणव भोजक शामिल रहे।

Exit mobile version