Site icon OmExpress

पूर्व चैयरमेन रांका ने भाटी को लिखा पत्र विद्यार्थियों को अगली कक्षा में करें प्रमोट, नहीं तो परीक्षाएं करें स्थगित

बीकानेर। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी को पत्र भेज कर विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने अथवा संभव न हो तो परीक्षाएं स्थगित करवाने का आग्रह किया है। पूर्व चैयरमेन रांका ने पत्र में लिखा है कि कोरोना महामारी का संकट बीकानेर में भी छाया है। बीकानेर के हर क्षेत्र से कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए हैं। इसी बीच विश्वविद्यालय व कॉलेज की परीक्षाएं होना विद्यार्थियों के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है। पूर्व चैयरमेन रांका ने बताया कि यदि विद्यार्थियों को प्रमोट करते हुए अगली कक्षाओं में प्रवेश दिया जाए तो बेहतर है, यदि यह संभव नहीं हो सके तो कम से कम दो माह तक परीक्षाएं स्थगित की जाए। पूर्व चैयरमेन रांका ने बताया कि वर्तमान में बीकानेर में कोरोना महामारी के चलते हालात अनियंत्रित हैं, हमें विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अगली कक्षाओं में प्रमोट करने का उचित कदम उठाना चाहिए।

Exit mobile version