Site icon OmExpress

पूर्व चैयरमेन रांका ने सूखे राशन की 500 किट भाजयुमो अध्यक्ष  विक्रम सिंह को सौंपी

– जरुरतमंदों को वितरण करेंगे भाजयुमो अध्यक्ष
बीकानेर। रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शनिवार को 500 राशन किट वितरित की गई। ट्रस्ट के कुलदीप यादव ने बताया कि भाजयुमो अध्यक्ष विक्रम सिंह को सूखे राशन की पांच सौ किट पूर्व विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल तथा नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका की उपस्थिति में सौंपे गए। विक्रम सिंह को उक्त 500 राशन किट जरुरतमंदों को वितरित करेंगे।
इस दौरान भाजयुमो उपाध्यक्ष नवरतन सिंह, अंकित तंवर, सुभाष वाल्मिकी, अंकुर नागपाल, राजेन्द्र जीनगर, ओमदीप शर्मा, राजीव सिंह भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सादुल सिंह रावत, भाजयुमो जिला मंत्री विशाल गहलोत, आशीष दाधीच, पवन सुथार, मंडल अध्यक्ष शिव प्रजापत, दिग्विजय पांडे, गजेन्द्र सिंह, पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, भगवती प्रसाद गौड़, पंकज गहलोत, मोहम्मद ताहिर, रमेश भाटी, आनन्द सोनी, पवन सुथार, पवन महनोत, टेकचन्द यादव, शम्भू गहलोत आदि उपस्थित रहे।

निराश्रित गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, लगाएं पानी के परिंडे
भोजन, मास्क, सेनेटाइजर वितरण सेवा जारी
बीकानेर। रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निराश्रित गौवंश को 1500 किलो हरी सब्जियां काट कर खिलाई गई। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि लॉकडाउन के तीसरे चरण में निराश्रित पशु भी संकट में हैं। भोजन-पानी की व्यवस्था करना हमारा कर्तव्य है। इसी उद्देश्य से ट्रस्ट द्वारा रोजाना पक्षियों के लिए दाना तथा पानी के परिंडे लगाए जाते हैं। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि रांका ट्रस्ट द्वारा जरुरतमंदों को 900 पैकेट भोजन के प्रशासन के माध्यम से लगातार वितरण किया जा रहा है। भाटी ने बताया कि मास्क व सेनेटाइजर का भी वितरण लगातार जारी है।

Exit mobile version