Site icon OmExpress

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह सेवड़ा का सड़क दुर्घटना में निधन

बीकानेर।बीकानेर के रामपुरिया कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस के राज्य सचिव जितेन्द्रसिंह सेवड़ा का गुरुवार को देर रात सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन हो गया है।

जितेन्द्र सिंह सेवड़ा यूथ विंग में उच्च शिक्षा मंत्री भँवर सिंह भाटी के सबसे विश्वस्त कार्यकर्ता एवं परिवारिक सदस्य की तरह थे।

सेवड़ा के निधन पर क्षत्रिय सभा अध्यक्ष करणप्रतापसिंह सिसोदिया, सोशल एक्टिविस्ट डूंगरसिंह तेहनदेसर, पूर्व प्रधान जयवीरसिंह भाटी, श्याम सिंह बरसलपुर, जयसिंह रावलोत, युवराज सिंह हाड़ला, रणबीर सिंह नोखड़ा, डॉ जितेंद्र सिंह शेखावत, जुगलसिंह बेलासर, विजेन्द्र सिंह गीगासर, विक्रमसिंह बीदावत, रघुवीर सिंह शेरुणा सहित कई लोगों ने शोक प्रकट किया है।

Exit mobile version