Site icon OmExpress

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शर्मा के निधन पर बीकानेर भाजपा में शौक की लहर

बीकानेर।राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और दिग्गज नेता रहे आदरणीय भंवरलाल शर्मा का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया भंवरलाल शर्मा राजस्थान सरकार में यूडीएच और जलदाय मंत्री भी रहे हैं शर्मा के निधन के बाद से बीकानेर भाजपा में शोक की लहर दौड़ पड़ी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री भंवर लाल शर्मा जी के निधन का समाचार दुखद है इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा जिसने अपना पूरा जीवन समाजसेवा को समर्पित कर दिया भंवरलाल शर्मा को पार्टी द्वारा जो भी ज़िमेदारी दी गई उन्होंने सदैव उस ज़िमेदारी को पूर्ण रूप से निभाया है वो एक आजाद शत्रु थे जिनका कोई शत्रु नही था ईश्वर से प्रार्थना है उन्हें सम्बल दें एवं दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें,महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा भंवरलाल शर्मा का निधन भारतीय जनता पार्टी के लिये अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की साथ ही ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की व ईश्वर परिवार जनों को ये दुख सहने की शक्ति दे।

Exit mobile version