Site icon OmExpress

पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की पुण्यतिथि पर लगाये पेड़ पौधे

लूणकरणसर।लूणकरणसर कस्बे में गुरुवार को स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया और पुण्यतिथि पर पेड़ पौधे लगाए गए। इसमें वक्ताओं द्वारा उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। नेहरू युवा केन्द्र के ब्लॉक समन्वयक अशोक झोरड़ ने संबोधित करते हुए पं. नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनका जीवन प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर दैनिक रेल रोड़ यात्री संगठन के अध्यक्ष कंवरलाल सेठिया, समाजसेवी विनोद शर्मा, राकेश थोरी मौजूद रहे।

Exit mobile version