Site icon OmExpress

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना संक्रमित होने से एम्स में भर्ती

नई दिल्ली,( दिनेश शर्मा “अधिकारी”)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (88 वर्षीय) कोरोना वायरस संक्रमित हो गए हैं। उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। याद रहे कि पूर्व पीएम ने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। एम्स ने बयान में कहा कि मनमोहन को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। उनके संक्रमित होने की खबर मिलने के बाद लोग उनके स्वस्थ्य होने की दुआ कर रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी तथा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के लिए दुआ की।

Exit mobile version