Site icon OmExpress

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह पर सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले “कुंडू ” के खिलाफ जयपुर में मुकदमा दर्ज

जयपुर, ( ओम एक्सप्रेस)। युवा राष्ट्रीय लोकदल राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता वीरेंद्र फौजदार ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं गरीबों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व पर सोशल मीडिया पर अर्नगल और अमर्यादित टिप्पणी प्रकाशित करने वाले दिल्ली के यशपाल रेवा” कुंडू ” के खिलाफ जयपुर के अशोक नगर थाने में गुरुवार को मुकदमा संख्या 278/21 दर्ज कराया। प्रदेश अध्यक्ष फौजदार ने थाने से बाहर निकलते ही मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि कुंडू ने 2 अगस्त को अपनी पर्सनल सोशल साइट पर स्व. किसान नेता चौधरी चरण सिंह के जीवन पर व्यक्तिगत झूठी टिप्पणी करके उनके मरणोपरांत अमर्यादित शब्दों में पद की मर्यादा को अपमानित कर भारतीय संविधान की मर्यादा को अपमानित किया साथ ही साइबर एक्ट और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं का अपराध भी किया है। कुंडू द्वारा सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी में स्वर्गीय प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बारे में “”जाहिर समाज अपनी बेटी की इज्जत नहीं बचा सका— वह कैसा जाट —–जो जाट छोरे के संग बेटी की ब्लू फिल्म —जाटों का कोई चरित्र नहीं —“”” और “”चरण सिंह की मूर्ति तोड़ो काला पेंट करो —–प्रधानमंत्री बनने के लिए ब्लू फिल्म बनवाई –“”” -इन लिखित टिप्पणियों के खिलाफ व्यथित होकर प्रदेश अध्यक्ष फौजदार ने अशोक नगर थाने में दर्ज मुकदमे में बताया आरोपी की अमर्यादित भाषा शैली से किसान और मजदूर वर्ग में आपसी वैमनस्यता बढ़ रही है और जातिगत हिंसा होने की प्रबल संभावना बढ़ चुकी है। इस तरीके की जातिगत लोगों में हिंसा फैलाने की यह भाषा असामाजिक तत्व की तरफ से की गई है इस अपराध के लिए उसे गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए । चौधरी चरण सिंह एक किसान नेता ही नहीं है बल्कि वे हमारे भारत के संविधान में सम्माननीय प्रधानमंत्रियों में से एक रह चुके हैं संवैधानिक पद पर प्रतिष्ठित व्यक्ति के मरणोपरांत किसी नागरिक द्वारा अमर्यादित और अशोभनीय भाषा में लिखित टिप्पणी करना भारतीय संविधान,आई. टी.एक्ट और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में एक दंडनीय अपराध है।ऐसे अपराधिक तत्वों को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए ।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष फौजदार के साथ जयपुर शहर जिला अध्यक्ष मोहम्मद अनवर, लोकदल छात्र इकाई के अध्यक्ष वेद प्रकाश बेनीवाल ,प्रदेश महासचिव अखिलेश पारीक और हेमंत डांगी ,आकाश चौधरी, श्री भान गुर्जर,पुष्पेंद्र डीग,पवन कुमार,राजीव शर्मा, इंद्रेश मीणा सहित अनेक अधिवक्ता गण मौके पर मौजूद रहे

Exit mobile version