Site icon OmExpress

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता महिपाल मदेरणा का निधन

-नहीं रहा दिव्या मदरेणा पर पिता महिपाल मदेरणा का साया
– महिपाल मदेरणा मदेरणा के साथ बेटी दिव्या की फोटो यादगार बन कर रह गई

जोधपुर। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता महिपाल मदेरणा का बीमारी के चलते आज सवेरे निधन हो गया ।महिपाल मदेरणा हाल ही में चर्चित भंवरी हत्याकांड मामले में बरी हुए थे। उसके बाद परिवार के साथ ही थे उनका लंबे समय से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। इसके चलते हुए अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था । उनका आज सवेरे अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया । इस बात की पुष्टि उनकी बेटी विधायक दिव्या मदरेणा ने की है। आपको बता दें कि महिपाल मदेरणा कांग्रेस के दिग्गज ने स्वर्गीय परसराम मदेरणा के बेटे हैं, और वर्तमान में विधायक दिव्या मदेरणा के पिता है ,जोधपुर जिला प्रमुख के के पति है। दिव्या मदेरणा ने बताया कि उनके पिता ने आज सवेरे 7:00 बजे के लगभग अंतिम सांस ली है और उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में ही हिंदू रीति रिवाज से किया जाएगा।

महिपाल मदेरणा के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ,विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी, स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ,पूर्व मंत्री अशोक बैरवा, मंत्री ममता भूपेश ,मंत्री महेश जोशी, प्रताप सिंह खाचरियावास ,हरीश चौधरी ,प्रमोद जैन भाया, शांतिलाल धारीवाल ने शोक व्यक्त किया है

Exit mobile version