Site icon OmExpress

पूर्व विद्यार्थी संदीप की स्मृति में प्रोजेक्टर भेंट किया


बीकानेर। विद्या मंदिर में तेरापंथ महिला मंडल की सदस्या शांति देवी धर्मपत्नी शुभकरण सेठिया ने दिवंगत पुत्र संदीप सेठिया (विद्या मंदिर का पूर्व छात्र) की पुण्यतिथि पर प्रबंध समिति के व्यवस्थापक को प्रोजेक्टर भेंट किया। महिला मंडल उपाध्यक्ष संजू लालानी ने बताया कि इस दौरान महिला मंडल की सदस्य निर्मला सेठिया, अनुपमा सेठिया, विजयश्री पारख, विनीता सेठिया उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य सुनीता डागा ने अतिथियों का परिचय करवाया। प्रबंध समिति के व्यवस्थापक रतनलाल छल्लाणी व आशीष डागा ने आगंतुकों को स्मृति चिन्ह व पुस्तक देकर सम्मानित किया।

Exit mobile version