Site icon OmExpress

पूर्व विधायक गोपाल जोशी कोरोना पॉजिटिव के बाद जयपुर में भर्ती

बीकानेर। पूर्व विधायक गोपाल जोशी कोरोना संक्रमण के चलते जयपुर के साकेत हाॅस्पिटल में भर्ती है।भाजपा उपाध्यक्ष गोकुल जोशी ने बताया की पूर्व विधायक गोपाल जोशी की तबीयत खराब होने पर उन्हें जयपुर के साकेत हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।

जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की। जिसके पश्चात उनका कोरोना का इलाज शुरू किया गया। अब उनकी स्थिति में पहले से काफी सुधार है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एंव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनकी कुशलक्षेम पूछी व उनके स्वास्थ्य- सुधार के सम्बन्ध में जानकारी ली।

Exit mobile version