Site icon OmExpress

पूर्व सीएम राजे ने सामसुखा के निधन पर जताया शोक

बीकानेर। समाजसेवी लूणकरण सामसुखा के निधन पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने फोन कर शोक संवेदना व्यक्त की है। मस्त मंडल संस्थान के संंरक्षक महावीर रांका ने बताया कि 4 अक्टूबर को लूणकरण सामसुखा का निधन हो गया था। रुणेचा पदयात्रियों की सेवार्थ तत्पर रहते थे तथा बालिका शिक्षा को भी बढ़ावा दिया। पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बताया कि कोरोना काल में भी सामसुखा द्वारा मस्त मंडल सेवा संस्था के माध्यम से अनेक सेवा कार्य किए गए।

Exit mobile version