Site icon OmExpress

“पेट्रोल डीजल की बढ़ती हुई कीमतों के विरोध में प्रसपाइयों ने निकाली साइकिल मार्च

आगरा।आगरा पेट्रोल डीजल की कीमतों में हो रही लगातार वृद्धि के विरोध में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष लोहियावाहिनी नितिन कोहली एवं जिलाध्यक्ष धारासिंह यादव के नेतृत्व में अंजना सिनेमा स्तिथ पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक साइकिल रैली निकाली।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने बताया कि वर्तमान सरकार किसान,गरीब,नौजवान विरोधी है । आज अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 30 डॉलर प्रति बैरल से भी कम है लेकिन फिर भी सरकार तेल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर रही है जिससे मध्यमवर्ग की कमर ही टूट गयी है और अर्थतंत्र भी कमजोर होगा।

जिलाध्यक्ष धारासिंह यादव ने बताया कि अगर सरकार ने तेल की बढ़ी हुई कीमतें दस दिनों के भीतर वापस नहीं हुई तो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया एक बड़े जनआंदोलन के लिए विवश होगी।
इस दौरान बाह विधानसभा प्रभारी मुकेश बरुआ एवं पंडित अनिल शास्त्री बुग्गी से ही कलेक्ट्रेट तक ज्ञापन देने पहुंचे जोकि आकर्षण का केंद्र रहा।
इस दौरान प्रमुख रूप से लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष अंजुमन चौधरी महानगर अध्यक्ष यूनिस खान,राजीव पोद्दार, मनीष शर्मा, शीलू यादव,मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति,सुनील यादव, अशवीर सिंह, विमल ठकुरेला,लक्की शिवहरे, दाऊद जलाल कुरेशी,मुबीन खान , करनवीर, पवन शर्मा , पूरन सिंह,शाहिद खान,अजय यादव,सोनु कुशवाह,सुहैल खान,रजत प्रेमी,जयप्रकाश,अनुज जैन,कुलदीप यादव,लाले यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version