Site icon OmExpress

पैंशनरों को एनएसी नहीं, घर पर दवाईयां

जयपुर,(दिनेश”अधिकारी”)।राजस्थान के रजिस्ट्रार सहकारिता मुक्तानंद अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार ने पेंशनर्स एवं राज्य कर्मियों को कैशलेस दवाइयों की घर-घर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सीजीएचएस की तर्ज पर आरजीएचएस योजना लागू की है। योजना के क्रियान्वयन तथा घर-घर डिलीवरी के लिए कॉनफैड को स्टेट नोड़ल एजेन्सी बनाया गया है। कॉनफैड दवाइयों की घर-घर डिलीवरी के लिए स्टेट लॉजिस्टिक सर्विस प्रोवाइडर हॉयर करेगी। इस योजना के तहत ओपीड़ी की दवाइयों की सप्लाई कॉनफैड एवं भण्डार व क्रय-विक्रय सहकारी समितियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में की जाएगी। पेंशनर्स व राज्य कर्मियों को एनएसी जारी नही होगी, केवल दवाइयां ही उपलब्ध कराई जाएगी। रजिस्ट्रार ने बताया कि प्रथम चरण में कॉनफैड, भण्डार व क्रय-विक्रय सहकारी समितियों द्वारा पेंशनर्स को दवाइयों की होम डिलीवरी की जाएगी। दवाइयों की इनवेट्री से लेकर डिलीवरी व पेमेन्ट ऑनलाइन गेटवे के आधार पर होगा। घर-घर दवा सप्लाई की व्यवस्था 24 घंटे उपलब्ध कराई जाएगी।अस्पताल में भर्ती आईपीडी मरीजों (पेंशनर्स/राज्य कर्मियों) को भविष्य में दवाइयों की आपूर्ति भी 24 घंटे कॉनफैड, भण्डार एवं केवीएसएस द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में करेगी।

Exit mobile version