पैदल चल रहे मजदूरों ने रांका से लगाई गुहार
ट्रक से भिजवाया गंतव्य स्थान
बीकानेर। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका बुधवार को नाल की तरफ गोचर में निराश्रित गौवंश को सब्जियां खिलाने कार्यकर्ताओं के साथ निकले हुए थे। इसी दौरान कुछ मजदूर पूर्व चैयरमेन रांका के समक्ष आए और घर पहुंचाने की गुहार लगाने लगे। रांका ने तुरन्त प्रशासन से स्वीकृति लेकर स्वयं द्वारा एक ट्रक मंगवा कर उन मजदूरों को उनके गंतव्य स्थान पहुंचाने की कार्यवाही की। रांका ने बताया कि उक्त मजदूर सूरतगढ़-पीलीबंगा आदि के रहने वाले थे और वापस जाने के लिए पैदल निकलने को ही मजबूर हो गए थे।
भाजपा के मनोज गहलोत ने बताया कि पूर्व चैयरमेन रांका ने सबसे पहले उक्त मजदूरों व बच्चों सभी को मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए। इन मजदूरों में बुजुर्ग व बच्चों सहित करीब 40 जने थे। इनमें पीलीबंगा, सूरतगढ़ तथा हनुमानगढ़ के रहने वाले थे। गहलोत ने बताया कि पूर्व चैयरमेन रांका ने समाजसेवी सुभाष गोयल से बात कर ट्रक की व्यवस्था करवाई। फिर गोयल व रांका के प्रयासों से मजदूरों के लिए ट्रक पहुंच पाया। इस दौरान राजेन्द्र शर्मा, पवन सुथार, मोहित बोथरा, टेकचन्द यादव, पंकज कच्छावा, शंकरसिंह राजपुरोहित, शंभू गहलोत, रवि गोयल, नरेन्द्र भादाणी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।