Site icon OmExpress

पैदल श्रद्धालुओं पर चढ़ी बोलेरो, 3 गम्भीर घायल

ओम एक्सप्रेस – जैसलमेर
पोकरण क्षेत्र के जोधपुर रोड़ पर लवां गाँव के पास रविवार अलसुबह अज्ञात वाहन ने रामदेवरा बाबा की समाधि के दर्शन करने पैदल आ रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। जिसके चलते 1 युवक सहित 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायलों को 108 की सहायता से पोकरण राजकीय सामुदायिक केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार देड़ा निवासी पम्माराम पुत्र भगाराम उम्र 23 वर्ष अपने रिश्तेदार देऊ पत्नी अमलखराम उम्र 30 वर्ष निवासी ठाडिया (देचू), मोहनीदेवी पत्नी घेंवरराम उम्र 45 वर्ष निवासी ठाडिया (देचू) सहित अन्य के साथ पैदल बाबा की समाधि दर्शन के लिए आ रहे थे। इसी दौरान लवां गाँव के पास रविवार अलसुबह अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके चलते पम्माराम,देऊ व मोहनीदेवी गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर 108 के पायलट सवाईसिंह उज्ज्वल व ईएमटी दीपक मौके पर पहुँचे तथा गंभीर घायलों को पोकरण अस्पताल लेकर आए। जहाँ चिकित्सकों ने तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया।

Exit mobile version