

-रालसा ,हाईकोर्ट जुवेनाईल जस्टिस कमेटी और यूनीसेफ के सयुंक्त तत्वावधान में
जयपुर,(दिनेश शर्मा “अधिकारी”)। लैंगिक अपराधों से “ बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 “ के दस वर्ष पूर्ण होने पर माननीय उच्चतम न्यायालय, जुवेनाईल जस्टिस कमेटी की ओर से “ राष्ट्रीय कन्सलटेशन सेमीनार “ रविवार प्रातः 08:30 बजे से सभागार, राजस्थान पुलिस अकादमी में जुवेनाईल जस्टिस कमेटी, राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सयुक्त तत्वाधान में यूनिसेफ के सहयोग से सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है।
रालसा निदेशक संजय कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय “State Level Consultation for Implementation of POCSO Act 2012” सेमीनार का आयोजन किया जा रहा हहै राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली इस सेमीनार में प्रदेश में इस अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए माननीय न्यायाधिपति विजय विश्नोई, न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायालय एवं अध्यक्ष, किशोर न्याय समिति, राजस्थान उच्च न्यायालय एवं माननीय न्यायाधिपति इन्द्रजीत सिंह, न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायालय एवं सदस्य, किशोर न्याय समिति, राजस्थान उच्च न्यायालय, मिस इसाबेल बार्डेम, चीफ ऑफ यूनिफ फील्ड ऑफिस, राजस्थान, राजीव शर्मा, आई.पी.एस. अति. पुलिस महानिदेशक, श्रवण कुमार, आई.ए.एस. गृह सचिव, राजस्थान सरकार के अलावा मिस संगीता बेनीवाल, अध्यक्ष, राजस्थान राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग, मिस स्वागता राहा, निदेशक, रिसर्च एनफोल्ड ट्रस्ट, बेंगलुरू के अलावा रालसा के पदाधिकारी, राजस्थान उच्च न्यायालय रजिस्ट्री के पदाधिकारी, राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी के पदाधिकारी, पोक्सो न्यायालय के अधिकारी, प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट, जेजेबी, सचिवगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य सरकार के पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, राजस्थान उच्च न्यायालय एवं मीडियाकर्मी की उपस्थिति में किया जा रहा है।
