बीकानेर (कविता कंवर राठौड़ )। मुक्ति संस्था, बीकानेर के तत्वावधान में वार्षिक पोकरमल- राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार समारोह सोमवार ,13 मार्च को आयोजित होगा। मुक्ति संस्था के सचिव कवि- कथाकार राजेन्द्र जोशी ने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए देश-भर के राजस्थानी साहित्यकारों से अक्टूबर माह में पुस्तकें आमंत्रित की गई थी , देश-भर से राजस्थानी कथा साहित्य की 17 पुस्तकें प्राप्त हुई थी । निर्णायक मंडल द्वारा गत माह गहन अध्ययन के उपरांत राजस्थानी महिला लेखन के लिए बीकानेर की युवा उपन्यासकार डाॅ. रेणुका व्यास ‘नीलम’ के राजस्थानी उपन्यास ‘धिंगाणै धणियाप’ एवं रामगढ़ के प्रतिष्ठित राजस्थानी साहित्यकार पूर्ण शर्मा ‘पूरण’ को उनके कहानी संग्रह ‘उणरी आप री दुनिया’ का चयन किया गया।
पोकरमल राजरानी गोयल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि वर्ष 2023 का पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार समारोह 13 मार्च 2023 सोमवार को शाम 5:15 बजे स्थानीय होटल राज महल स्टेशन रोड के सामने एक भव्य समारोह में दोनों चयनित राजस्थानी साहित्यकारों को पुरस्कार स्वरूप नगद राशि 11- 11 हजार रुपए, स्मृति चिन्ह, शाल एवं अभिनंदन पत्र अर्पित किया जाएगा।