Site icon OmExpress

पोस्ट ऑफिस की गाड़ी से शराब की तस्करी: 11 लाख की 330 पेटियां अवैध शराब की बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार

अजमेर।अजमेर की जवाजा थाना पुलिस ने मंगलवार को शराब तस्करी के मामले में कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने डाक पार्सल वाहन में 330 पेटियां अवैध शराब की परिवहन करते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया है। शराब की कीमत करीब 11 लाख रुपए है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जवाजा थाने के सब इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि अजमेर एसपी चुनाराम जाट के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ और शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एसपी जाट के निर्देश पर थाने पर एक टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जवाजा थाने के कॉन्स्टेबल रिछपाल चौधरी को वाहन के जरिए शराब परिवहन करने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद थाने की टीम के द्वारा नाकाबंदी की गई और एक डाक पार्सल पिकअप वाहन को रुकवाया गया। पिकअप को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें रॉयल क्लासिक व्हिस्की शराब की 330 पेटियां बरामद हुई। जिसकी कीमत करीब 11 लाख रुपए है। मामले में कार्रवाई करते हुए शराब तस्कर जयपुर मालवीय नगर निवासी सुरेंद्र सिंह राठौड़ (38) पुत्र प्रभु सिंह राठौड़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version