Site icon OmExpress

पौधारोपण के प्रति आमजन में बढ़ रही है सजगताः- बोहरा

– एक घर एक पौधा अभियान के तहत् सांसियों का तला में बांटे 101 पौधे,

बाड़मेर , 23 जून । सृष्टि संस्थान, बाड़मेर की ओर से एक घर एक पौधा अभियान के तहत् संस्थान अध्यक्ष व अभियान प्रेरक मुकेश बोहरा अमन नेतृत्व मे सघन पौधारोपण किया जा रहा है । जिस कड़ी में मंगलवार को सांसियों का तला में पौधारोपण किया गया और ग्रामीणों को 101 पौधे वितरित किए गए ।

एक घर एक पौधा अभियान के संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि सृष्टि संस्थान, बाड़मेर की ओर सेएक घर एक पौधा अभियान के तहत् सांसियों का तला में प्रत्येक घर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाया जायेगा । जिस कड़ी में सांसियों का तला में आगामी दिनों में 300 पौधे लगाएं जायेंगें । अमन ने कहा कि पौधारोपण के प्रति आमजन में जागृति आ रही है जो बेहद स्वागत योग्य है और खुशी की बात है ।

एक घर एक पौधा अभियान के तहत् आयोजित पौधारोपण के दौरान एसएमसी उपाध्यक्ष हाजी जानू खान, डालूराम सेजू, वार्ड पंच ममता सिसोदिया, मदनलाल, पेमाराम, चम्पा सिसोदिया, संदीप कुमार, महेन्द्र, हाथी सिसोदिया, मोहन, रामूडी, सहित मोहल्लेवासी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

Exit mobile version