Site icon OmExpress

पौधारोपण के प्रति जूनून अभियान को बनायेगा कामयाब : बोहरा

एक घर एक पौधा अभियान में हम्मीरपुरा में लगाएं पौधे

बाड़मेर 04.अगस्त। सृष्टि संस्थान, बाड़मेर की ओर से चलाएं जा रहे एक घर एक पौधा अभियान के तहत् मंगलवार को अभियान प्रेरक मुकेश बोहरा अमन एवं पार्षद दिनेश भंसाली की उपस्थिति में हम्मीरपुरा में पौधारोपण किया गया । जहां नीम, एलेस्ट्रोनिया, कन्नेर, गिलाॅय आदि के पौधे लगाएं गए ।

एक घर एक पौधा अभियान के प्रेरक व पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि एक घर एक पौधा अभियान के तहत् प्रतिदिन औसतन 5 पौधे शहर के अलग-अलग मोहल्लों में लगाएं जा रहे है । पौधारोपण के प्रति संस्थान के अभियान एक घर एक पौधा के माध्यम से 2000 पौधे लगाने के संकल्प को सितम्बर माह के अन्त तक हासिल कर लिया जायेगा ।

अमन ने कहा कि पौधारोपण के प्रति हमारा जुनून थार नगरी बाड़मेर को ग्रीन सिटी एवं एक घर एक पौधा अभियान को कामयाब बनायेगा ।

पौधारोपण कार्यक्रम में अभियान से जुड़े जोगेन्द्र वड़ेरा, हरीश धारीवाल, जोगेन्द्र धारीवाल, कपिल श्रीश्रीमाल, मूलचन्द वरडिया आदि उपस्थित रहे ।

Exit mobile version